बाबा बालक नाथ जी की 64वी वार्षिक यात्रा की तैयारी जोरों पर
जालंधर (शंकर राजा )- बाड़ी बाबा शाम लाल एवं श्री श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ रसिकमंडल (रजि) की ओर से भोलू बाबा एवं राजेश कोहली के सहयोग तथा राजा-मुन्ना, मनीश रेहान, विशालविक्की, विपन गोसाईं की अध्यक्षता में बाबा बालक नाथ जी एवं पीर निगाहे वाले की 64वी वार्षिक यात्रा का आयोजन दिनांक 13 जून से 15 जून 2026 को किया जा रहा है जिसके लिए आयोजकों की और से जोर शोर से तेयारीआं की जा रही है| मनीश रेहान ने बताया कि यह यात्रा 13जून को सुबह 9 बजे जालंधर से बाबा बालक नाथ, हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होगी तथा 15 जून को वापसी होगी| राजा मुन्ना ने बताया की यात्रा के लिए सहयोग राशि 1100 रुपए रखी गई है| जिसमे आना जाना, रहना तथा खाना भी शामिल है|
