झारखंड के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी

अमित शाह ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, युवाओं के लिए किए कई बड़े वादे

रांची :भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रांची में इस संकल्प पत्र को जारी करते हुए वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार पर जोरदार हमला बोला। इसमें ‘गोगो दीदी योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने और दिवाली और रक्षाबंधन के मौके पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का वादा भी शामिल है। अमित शाह ने खासतौर पर बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सोरेन सरकार की आलोचना करते हुए युवाओं के लिए भाजपा की ओर से कई बड़े वादे किए।
भाजपा के प्रमुख वादे
सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
2 लाख 87 हजार खाली पद भरे जाएंगे, और 5 लाख स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
युवाओं को 2 साल तक प्रति माह 2 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
्यत्र से क्कत्र तक गरीब और पिछड़े वर्ग की बेटियों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी। सरकारी और निजी संस्थानों में विशेष सुविधाएं दी जाएंगी।
ह्रक्चष्ट के लिए 27त्न आरक्षण बरकरार रहेगा।
महिलाओं को ‘गोगो दीदी योजना’ के तहत प्रतिमाह 11 तारीख को 2,100 रुपये देने का वादा।
दो साल में नक्सलवाद का खात्मा करने का वादा
पेपर लीक मामलों पर सख्ती
अमित शाह ने अपने संबोधन में झारखंड में पेपर लीक की बढ़ती घटनाओं पर सोरेन सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कई बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे राज्य के युवा परेशान और आक्रोशित हैं। शाह ने वादा किया कि भाजपा की सरकार आने पर पेपर लीक की सभी घटनाओं की सीबीआई जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।