जालंधर, (राजविन्द्र) : ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आदर्श नगर के परिसर में आज एक अति आधुनिक भव्य विजडम हॉल का उद्घाटन विश्व विखयात बी.के शिवानी दीदी, राजयोगिनी बी.के कैलाश दीदी निदेशक ब्रह्माकुमारीज़ गांधी नगर गुजरात, राजयोगिनी बी.के उत्तरा दीदी निदेशक पंजाब जोन के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर दैनिक सवेरा के मुखय संपादक एवं श्री देवी तालाब मंदिर के प्रधान शीतल विज विशेष तौर पर शामिल हुए जिनका शिवानी दीदी ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इससे पहले शहर के वशिष्ठ गणमान्यों इरविन खन्ना मुखय संपादक दैनिक उत्तम हिंदू ,राजेश विज महासचिव श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी , पूर्व मेयर जगदीश राज राजा, डॉ सुषमा चावला, डॉ रणबीर सिंह, डॉ रूपिंदर भार्गव,, डॉ दमनजीत सिंह चाहल, डॉ प्रिंसी मल्होत्रा, डॉ दीपाली लूथरा, डॉ सुमित, डी एस पी रणबीर सिंह, सुदेश गुप्ता प्रधान राधे कृष्ण मंदिर, यादव खोसला, मदनमोहन खट्टर, पूर्व पार्षद मनमोहन सिंह ने ब्रह्माकुमारीय बहनों के साथ दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया । इस मौके पर अपने प्रवचनों में दीदी शिवानी ने कहा कि कलियुग में सब की आत्मा कमजोर हो गई है जिस कारण काम क्रोध मोह लोभ अहंकार ईर्ष्या निंदा आदि विकार जल्दी उत्पन्न हो जाते हैं सहनशक्ति बहुत कम हो गई है। राजयोग मैडिटेशन द्वारा परमात्मा की याद से हम आत्मा को शक्तिशाली बना करमेन्द्रियों को वश में कर एक नैतिक, आध्यात्मिक एवं विकरमुक्त जीवन जी सकते हैं । उन्होंने विजडम हॉल को ईश्वरीय व समाज कल्याण की सेवाओं के लिए समर्पित किया। अंत में स्थानीय संचालिका राजयोगिनी बी.के संधीरा दीदी ने आये हुए सभी गणमान्यों और दूर दूर से आयी हुई टीचर बहनों का अभिनंदन और आभार प्रकट किया।
Related Posts
ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ’ਚ 1390 ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੀ ਹੋਵੇਗੀ ਨਿਯੁਕਤੀ: ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ
- Editor Universe Plus News
- September 25, 2024
- 0
ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਟੈਗੋਰ ਥੀਏਟਰ ਵਿੱਚ ਸਿਹਤ ਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਭਲਾਈ ਵਿਭਾਗ ਵਿੱਚ ਨਵੇਂ ਭਰਤੀ ਹੋਏ 586 ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ […]
विद्रोही अकालियों ने अकाल तख्त के निर्देशों का किया पालन
- Editor Universe News Plus
- December 10, 2024
- 0
सुधार लहर को किया भंग पंजाब : अकाल तख्त के निर्देशों का पालन करते हुए, ‘बागी’ अकालियों ने आज शिरोमणि अकाली दल (सुधार लहर) को […]
ਭਾਰਤੀ ਸਰਹੱਦ ‘ਤੇ ਦਿਸਿਆ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਡਰੋਨ
- Editor Universe Plus News
- October 4, 2024
- 0
ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ: ਬੀਐਸਐਫ ਦੇ ਸੈਕਟਰ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੀ ਬੀ ਐਸ ਐਫ ਦੀ 27ਬਟਾਲੀਅਨ ਦੀ ਬੀਓਪੀ ਮੇਤਲਾ ‘ਤੇ ਤਾਇਨਾਤ ਬੀਐਸਐਫ਼ ਜਵਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਸ਼ੁੱਕਰਵਾਰ ਰਾਤ ਕੌਮਾਂਤਰੀ ਸਰਹੱਦ […]