विजीलैंस ब्यूरो ने बहु-करोड़पति धान घोटाले में भगौड़ा गुलशन जैन को किया गिरफ्तार

चंडीगड़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ( वी. बी.) ने अमृतसर जिले में हुए बहु- करोड़पति धानघोटाले में वांछित भगौड़े ( पी. ओ.) गुलशन जैन को गिरड़्तार करके अहम सफलता हासिल की है। बताने योग्य है कि गुलशन जैन को अदालत ने साल 2019 में भगौड़ा करार दिया था।
विजीलैंस ब्यूरो के अधिकारित प्रवक्ता ने आज यहाँ बताया कि अमृतसर जिले के जंडियाला के निवासी गुलशन जैन को एफ. आई. आर. नम्बर 44 तारीख़ 05. 04. 2018 के सम्बन्ध में गिरफ्तार किया गया है। यह केस पुलिस थाना जंडियाला गुरू (अमृतसर ग्रामीण) में आई. पी. सी. की अलग- अलग धाराओं 406, 409, 420, 467, 468, 471, और 120- बी के साथ-साथ भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट 1988 की धारा 13 (1) (डी) और 13 (2) के अंतर्गत दर्ज किया गया था।
उन्होंने आगे बताया कि वीरू मल्ल मुल्क राज राइस मिल के डायरैक्टरों/ मालिकों, जो गुलशन जैन के परिवारिक मैंबर हैं, समेत 10 मुलजिमों के खि़लाड़ केस दर्ज किया गया था। इसके इलावा राज्य सरकार की खरीद एजेंसियों द्वारा मिल को अलाट किये गए लगभग 33. 6 करोड़ रुपए की कीमत के धान की हेराफेरी और गबन में कथित शमूलियत के लिए पंजाब के ख़ाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों पर भी केस दर्ज किया गया था।
प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम डी. एफ. एस. ओ. रमिन्दर सिंह बाठ, ए. एफ. एस. ओ. श्रीमती विपन शर्मा, इंस्पेक्टर गुरजिन्दर कुमार, स्टैटिस्टिक टैकनिकल असिस्टेंट ( एस. टी. ए.) परमिन्दर सिंह भाटिया और डी. एफ. एस. सी. अमृतपाल सिंह को पहले ही गिरड़्तार करके उनके विरुद्ध सम्बन्धित अदालत में चालान भी पेश किया जा चुका है।