चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार और रियल एस्टेट से जुड़े लंबित कार्यों के खिलाफ एक नई पहल की है। मान सरकार के निर्देशों पर भ्रष्टाचार निवारण ईमेल आईडी ह्लह्म्ड्डठ्ठह्यश्चड्डह्म्द्गठ्ठष्4.द्धह्वस्रञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व, जारी की गई। बता दें कि अगर कोई भी रियल एस्टेट डेवलपर से रिश्वत माँगता है तो वो उसकी शिकायत इस ईमेल आईडी पर कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर रियल एस्टेट डेवलपर के लंबित कार्यों के निपटारे के लिए विशेष कैंप लगाया जाएगा। मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने कानफेडरेशन ऑफ कॉलोनाइजर्स के साथ बैठक की थी।
बता दें मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर 16 अक्टूबर को पहला कैम्प लगेगा। यह कैम्प दोपहर 3 बजे पंजाब भवन चंडीगढ़ में लगेगा। जिसमे लगभग 60 के आस पास रियल एस्टेट डेवलपर के लंबित कार्यों का निपटारा होगा। वहीं दूसरा कैंप नवंबर के अंत में लगाया जाएगा। 18 से 29 अक्टूबर तक सरकार द्वारा अनधिकृत कॉलोनियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।