* बागियों पर भाजपा का एक्शन * घोड़े पर वोट डालने पहुंचे जिंदल
हरियाणा : हरियाणा में 22 जिलों की 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है और शाम 6 बजे तक चलेगी। परिणाम 8 अक्टूबर को आएगा। प्रदेश में कुल वोटर 2.03 करोड़ हैं। इनमें 1.07 करोड़ पुरुष और 95 लाख महिला मतदाता हैं। इस चुनाव में 1031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें 930 पुरुष और 101 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें 462 निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जिसमें 421 पुरुष और 41 महिला उम्मीदवार हैं।
घोड़े पर वोट डालने पहुंचे नवीन जिंदल
बता दें कि सुबह 9 बजे तक 9.53त्न मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग 12.71त्न जींद जिला में तो सबसे कम वोटिंग पंचकूला जिला में हुई। यहां 4.08त्न ही मतदान हुआ है। कुरुक्षेत्र से क्चछ्वक्क के सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे।
रोहतक जिले की महम विधानसभा सीट से हरियाणा जनसेवक पार्टी (एच.जे.पी.) के उम्मीदवार पूर्व विधायक बलराज कुंडू पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मदीना गांव में हुई धक्का-मुक्की में उनके कपड़े फट गए और निजी सचिव घायल हो गए। बलराज कुंडू ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी ने ये हमला कराया है।
हरियाणा में सुबह 7 बजे सभी सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई। सबसे पहले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वोट डाला। उन्होंने करनाल के प्रेम नगर स्थित 182 बूथ नंबर पर वोट डाला।
बताया जा रहा है कि राज्य में कांग्रेस और भाजपा के अलावा जननायक जनता पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल और आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में है। भाजपा और ्र्रक्क को छोडक़र अन्य सभी दल दूसरे दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने सी.पी.आई. एम. के साथ एक सीट पर गठबंधन किया है। वहीं जजपा, सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (ए,एस.पी.) और इनेलो, बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।
प्रदेश में कुल 20,632 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। चुनाव के दौरान 3740 पोलिंग बूथों को क्रिटिकल कैटेगरी में रखा गया है। इन बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स और एक्स्ट्रा पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। यह पहली बार है कि सभी पोलिंग बूथों पर ष्टष्टञ्जङ्क कैमरे लगाए गए हैं। इनकी निगरानी जिला मुख्यालयों के साथ ही श्वष्टढ्ढ के चंडीग? मुख्यालय से की जाएगी। वायरलेस की भी व्यवस्था पोलिंग बूथों पर की गई है, इससे सूचनाओं का बेहतर तालमेल बनाया गया है।