पंजाब के पांच नए कैबिनेट मंत्रियों को आज राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की दिलाई शपथ

चंडीगढ़ : पंजाब के पांच नए कैबिनेट मंत्रियों को आज राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यहां राजभवन में साधारण शपथ ग्रहण समारोह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया। आज शपथ लेने वाले नए मंत्रियों में हरदीप सिंह मुंडियां (विधायक साहनेवाल), बरिंदर कुमार गोयल (विधायक लहरा), तरुणप्रीत सिंह सौंद (विधायक खन्ना), डॉ. रवजोत सिंह (विधायक शामचौरासी) और महिंदर भगत (विधायक जालंधर पश्चिमी) शामिल हैं। इस मौके पर उपस्थित प्रमुख हस्तियों में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, डॉ. बलजीत कौर, डॉ. बलबीर सिंह, लाल चंद कटारूचक, हरभजन सिंह ई.टी.ओ और कुलदीप सिंह धालीवाल शामिल थे। इस मौके पर कई विधायक, पार्टी नेता, सिविल और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और नए मंत्रियों के पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित रहे।
किस मंत्री को मिला कौनसा विभाग
हरदीप सिंह मुंडियां- राजस्व पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन
बरिंदर कुमार गोयल- खान और भूविज्ञान, जल संसाधन, भूमि और जल का संरक्षण
रवजोत सिंह- लोकल गवर्मेंट, संसदीय मामले
मोहिंदिर भगत- रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी, बागवानी
तरणप्रीत सिंह सौंध- पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, निवेश प्रोत्साहन, लेबर हॉस्पिटलैलिटी, उद्योग और वाणिज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायत
बता दें कि एक दिन पहले रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसंपर्क, खनन और बागवानी विभाग संभाल रहे चेतन सिंह जौरामाजरा, राजस्व मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा, स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह और पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान से इस्तीफा ले लिया था।