आज 2 एस्ट्रॉयड के धरती से टकराने का अलर्ट जारी

वैज्ञानिकों ने जताई भूकंप और तूफान जैसी घटनाओं की आशंका

नेशनल : धरती पर पिछले कुछ दिनों से एस्ट्रॉयडों की गतिविधियाँ बढ़ गई हैं, और आज दो बड़े एस्ट्रॉयड बेहद तेज गति से धरती की ओर बढ़ रहे हैं। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इनकी निकटता से भूकंप और तूफान जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि अब दो नए एस्ट्रॉयड धरती की ओर बढ़ रहे हैं। 24 सितंबर की रात, ये दोनों एस्ट्रॉयड धरती के काफी करीब से गुजरेंगे। हालांकि, इनका टकराने की संभावना बेहद कम है, लेकिन वैज्ञानिकों ने इनके पास से गुजरने पर हलचल, भूकंप और तूफान जैसी घटनाओं की आशंका जताई है।
एक एस्ट्रॉयड, जिसका नाम 2024 क्रह्र11 है, करीब 120 फुट का है और यह धरती के करीब 4,580,000 मील की रफ्तार से आ रहा है। दूसरा, 2020 त्रश्व, लगभग 26 फुट का है, जो धरती से 410,000 मील की दूरी पर गुजरेगा। यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से थोड़ी अधिक है। नासा की जेट प्रोपल्शन लैब इन एस्ट्रॉयड्स पर नजर रखे हुए है।
25 सितंबर को भी होगी घटना : इसके अतिरिक्त, 25 सितंबर की रात एक और एस्ट्रॉयड, 2024 क्र्य7, धरती के करीब से गुजरेगा, जिसका व्यास लगभग 100 फीट है।