मोगा में ड्राइवर कुलवंत सिंह के घर पर एन.आई.ए. ने की छापेमारी

कुलवंत सिंह ने खालिस्तान की वकालत करते हुए सोशल मीडिया पर किये थे कई पोस्ट

मोगा : अर्राष्ट्रीय जांच एजेंसी एन.आई.ए. की टीम ने आज पंजाब के मोगा में कुलवंत सिंह (42) के घर पर छापेमारी की। आरोप है कि कुलवंत सिंह ने खालिस्तान की वकालत करते हुए सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए थे। इसलिए हृढ्ढ्र उसके घर पहुंची और छापेमारी की गई। हृढ्ढ्र की टीम ने कुलवंत और उसके परिवार से पूछताछ की। तलाशी के दौरान किसी को भी घर के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। हृढ्ढ्र की टीम कुलवंत सिंह से जुड़ी सभी चीजों की जांच कर रही है। वहीं, स्थानीय थाने की पुलिस भी हृढ्ढ्र की टीम के साथ थी।
कुलवंत सिंह पेशे से ड्राइवर है : बताया जा रहा है कि कुलवंत सिंह पेशे से ड्राइवर है। वह रामपुरा की एक सीमेंट फैक्ट्री में काम करता है। हृढ्ढ्र की टीम सुबह 5 बजे ही आरोपी के घर पहुंच गई। इसके बाद हृढ्ढ्र की टीमों ने अपनी जांच शुरू कर दी। उनसे करीब डेढ़ से दो घंटे तक पूछताछ की गई। कुलवंत सिंह ने बताया कि एनआईए अधिकारियों ने आज सुबह उनके घर पर छापा मारा, जिस दौरान उनसे खालिस्तानी पोस्ट डालने के बारे में पूछताछ की गई।