बी.एम.डब्ल्यू. कंपनी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री मान से मुलाकात

अब पंजाब में बनेंगे पार्ट्स

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आज मशहूर कंपनी बी.एम.डब्ल्यू. के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला हैं। अब पंजाब में बी.एम.डब्ल्यू. के पार्ट्स बनेंगे। पंजाब में प्लांट लगाने का फैसला लिया हैं। सीएम मान ने सोशल मीडिया एक्स पर इस बात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि आज मशहूर कंपनी बी.एम.डब्ल्यू. के अधिकारियों के साथ बी.एम.डब्ल्यू. गाडिय़ों के पार्ट्स बनाने में निवेश को लेकर बैठक हुई और पंजाब में निवेश को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में बी.एम.डब्ल्यू. पार्ट्स बनाने का प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया, जहां सैकड़ों करोड़ का निवेश होगा और हजारों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। अगले महीने इसकी शुरुआत करेंगे। उन्होंने पंजाब की निवेश समर्थक नीतियों की सराहना की। हम रंगीन पंजाब के अपने मिशन की ओर लगातार आगे बढ़ रहे हैं।